चौंकाने वाला फैसला: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया तत्काल इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला

WhatsApp Facebook Email Instagram Twitter YouTube Telegram

Jagdeep Dhankhar Resigns

नई दिल्ली – संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ है और इसी दौरान देश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अचानक अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।

धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजे गए पत्र में लिखा,

“स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने हेतु, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(A) के तहत तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

उन्होंने आगे लिखा कि,

“संसद के सभी सदस्यों से जो स्नेह, समर्थन और विश्वास मुझे मिला, वह हमेशा मेरी स्मृतियों में रहेगा। देश की महान लोकतांत्रिक व्यवस्था में उपराष्ट्रपति के रूप में मुझे जो अनुभव और दृष्टिकोण मिला, उसके लिए मैं अत्यंत आभारी हूं। इस महत्वपूर्ण कालखंड में देश की आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को देखना और उसमें भाग लेना मेरे लिए गौरव का विषय रहा।”

उनके इस कदम ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। फिलहाल, उपराष्ट्रपति पद को लेकर आगे क्या प्रक्रिया होगी, इस पर निगाहें टिकी हैं।

Rate this post